- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगल में बाघ...
मध्य प्रदेश
MP News: जंगल में बाघ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग
Sarita
29 Dec 2025 6:20 AM IST

x
MP News:सागर जिले के ढाना रेंज अंतर्गत हिलगन गांव के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक पूर्ण विकसित बाघ का शव मिला। रिहायशी इलाके के पास बाघ की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल, वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में उसे करीब से देखने की होड़ मच गई। वन विभाग के पहुंचने से पहले घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन मंडल अधिकारी (DFO) और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर बाघ के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। विभाग मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर जांच कर रहा है:हमने बाघ के शव को सुरक्षा घेरे में ले लिया है बाघ के शव का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।
TagsMPबाघशवसनसनीजांचवन विभागMPtigercarcasssensationinvestigationforest department जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





