मध्य प्रदेश

MP News: बस और कार की टक्कर में तीन लोग घायल

Sarita
24 March 2025 6:18 AM IST
MP News:  बस और कार की टक्कर में तीन लोग घायल
x
MP News: रीवा से शहडोल जा रही यात्री बस की सफारी कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैसरहा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब सफारी कार पेट्रोल भरवाकर निकल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आई सफारी से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सफारी कार भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में सफारी चालक रमेश जायसवाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इसके अलावा बस की अगली सीट पर बैठे महेंद्र तिवारी और हरेंद्र कुशवाह को भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली खरोंचे आई हैं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से रामपुर नैकिन अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सफारी कार बिना नंबर प्लेट की क्यों थी और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है। इस हादसे के बाद रीवा-शहडोल मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और यातायात सुचारू कराने में पुलिस की मदद की। हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story