- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: हाईटेंशन लाइन...
मध्य प्रदेश
MP News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Sarita
25 Jun 2025 6:32 AM IST

x
MP News: बालाघाट के सर्रा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार पति-पत्नी और भतीजे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. तीनों मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. करंट लगने से बाइक में आग लग गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी और भतीजे की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. करंट लगने से तीनों के शव बुरी तरह जल गए और बाइक में आग लग गई|
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है. लांजी एसडीओपी ओमप्रकाश के मुताबिक ग्राम सर्रा निवासी राम प्यारे लाल पाछे (30), उनकी पत्नी रेणुका पाछे (28) और भतीजा भोजराज यादोराव पाछे (20) मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवलगांव स्थित मंदिर का पुरा के लिए जा रहे थे. मोटरसाइकिल भतीजा भोजराज चला रहा था|
नादोरा और देवल गांव के बीच नेवरावाही से गुजरते समय सुबह करीब 9 बजे पेड़ में अटकी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन अचानक बाइक पर गिर गई। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई|
Next Story





