- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मायके आई...
मध्य प्रदेश
MP News: मायके आई नवविवाहिता का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
Sarita
17 Feb 2025 9:39 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के टिमरनी गांव में शनिवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतका की पहचान ममता के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
ममता के पिता लाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ममता की शादी 2 साल पहले प्रेमपुरा निवासी राजू से हुई थी। ममता तीन दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। माता-पिता घर से सामान लेने गए थे। जब वापस लौटे तो ममता घर पर नहीं थी, आसपास तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद ममता का शव गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsMPनवविवाहिताजंगलपेड़शव MPnewly married womanforesttreebodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





