- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: लापता बुजुर्ग...
मध्य प्रदेश
MP News: लापता बुजुर्ग महिला का शव खेत के कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
31 Oct 2025 7:12 AM IST
MP News: माणक चौक थाना अंतर्गत करमदी गांव में गुरुवार सुबह एक खेत के कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थाना स्टेशन रोड अंतर्गत गांव सज्जनपाड़ा निवासी 70 वर्षीय सीता बाई के रूप में हुई है, जो पिछले 10 दिनों से घर से लापता थीं।
सूचना पर माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह करीब 8:30 बजे कुएं में शव देखा और सूचना दी। सीताबाई का शव गांव के चौकीदार बालू के भाई मुकेश के खेत में बने कुएं से मिला। सुबह चौकीदार का भाई मुकेश भूरिया खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने पहुंचा तो पानी में शव दिखाई दिया।
उसने तत्काल ग्रामीणों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना भेजी। थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि शव डिकंपोज अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।घटनास्थल पर भीड़ जुटने के दौरान मृतका की बेटी शांति बाई अपने पति के साथ वहां पहुंचीं और कपड़ों से अपनी मां की पहचान की। उन्होंने बताया कि सीता बाई 10 दिन पहले घर से निकली थीं और तभी से गायब थीं। परिवार ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।
मृतका का बेटा रमेश निनामा मां की तलाश में अन्य गांवों में गया हुआ था। बेटी ने पुलिस को बताया कि घर से निकलते समय सीता बाई ने पैरों में करीब एक किलो चांदी की कड़ियां पहनी थीं, जो शव मिलने के समय नहीं मिलीं। इससे पुलिस लूट की नीयत से हत्या की संभावना पर भी जांच कर रही है। कुआं मुख्य मार्ग से अंदर खेतों के बीच स्थित है।
TagsMPमहिलाशवwomanbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





