मध्य प्रदेश

MP News: बारात से लौट रहे तूफान और कंटेनर में टक्कर, नौ लोग घायल

Sarita
14 May 2025 8:53 AM IST
MP News: बारात से लौट रहे तूफान और कंटेनर में  टक्कर, नौ लोग घायल
x
MP News: बुरहानपुर जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हसनपुरा के पास मंगलवार देर रात हादसा हो गया। निंबोला थाना क्षेत्र के लालमाटी इलाके में बारात से लौट रहे तूफान वाहन और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में 9 युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक खंडवा में एक शादी समारोह में शामिल होकर बुरहानपुर लौट रहे थे। इस दौरान हसनपुरा के पास सामने से आ रहे कंटेनर से तूफान की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क किनारे पलट गया और तूफान वाहन बुरी तरह
क्षतिग्रस्त
हो गया।
स्थानीय लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले के अनुसार सभी घायल युवक हसनपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल दो युवकों में एक चालक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story