- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: हथियार दुकान...
मध्य प्रदेश
Mp News: हथियार दुकान विस्फोट में झुलसे दुकानदार की इलाज के दौरान मौत
Sarita
29 Jan 2026 7:15 AM IST

x
Mp News: माणकचौक थाना क्षेत्र के चांदनीचौक-लक्कड़पीठा रोड पर स्थित एक हथियारों की दुकान में हुए विस्फोट और आगजनी के मामले में झुलसे दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार यूसुफ अली बोहरा (58) ने इंदौर में उपचार के दौरान 27-28 जनवरी की दरम्यानी रात करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में झुलसे तीन अन्य घायलों का इंदौर में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने दुकान में लापरवाहीपूर्वक वेल्डिंग कार्य कराए जाने के मामले में दुकानदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 288 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद यूसुफ अली का शव परिजनों को सौंप दिया। बोहरा समाज के सलीम आरिफ ने बताया कि शव को रतलाम लाया जा रहा है और कलीमी कॉलोनी के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
TagsMpहथियार दुकानविस्फोटदुकानदारइलाजमौत MParms shopexplosionshopkeepertreatmentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





