- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: लापता किसान...
मध्य प्रदेश
MP News: लापता किसान का कुएं में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
Sarita
29 March 2025 12:56 PM IST

x
MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर से लापता किसान का 19 दिन बाद कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड स्थित खेत के कुएं में शव मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मूंदी पुलिस की डायल 100 टीम मौके पर पहुंची। कुएं में शव मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से दुर्गंध आने लगी। आसपास के खेत के लड़कों ने कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान जामनिया रोड मूंदी निवासी आनंद सिंह के पुत्र बलराम सिंह के रूप में हुई।
बलराम सिंह 10 मार्च को नया ट्रैक्टर लाने के बाद घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद उसके भाई कृष्णा सिंह ने मूंदी थाने में बलराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। बलराम मूल रूप से जलकुआ का रहने वाला है। मूंदी में जामनिया रोड के पास उनकी कृषि भूमि स्थित है। बलराम का लापता होना रहस्य बना हुआ है। मूंदी पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsMPकिसानकुएंशवसनसनीMPfarmerwellbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





