- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गोली मारकर...

x
MP News: जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसक पुरा गांव में देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का कारण आठ साल पहले हुई हत्या का बदला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 8 साल पहले 2016 में जीसक पुरा गांव में मनमोहन सिंह नरवरिया की जुआ खेलते समय मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रविंद्र सिंह नरवरिया सहित आधा दर्जन लोगों पर लगा था, जिसमें आरोपी पक्ष छह माह पहले कोर्ट से राहत मिलने के बाद वापस गांव में आकर रहने लगा था।
बीती रात 10 बजे रविंद्र नरवरिया अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहा था, तभी आठ साल पहले हुई मनमोहन सिंह नरवरिया की हत्या का बदला लेने के लिए उसके परिजनों ने पहले रविंद्र सिंह को गोली मारी और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए मेहगांव, गोरमी, अमायन, बरोही और बरसो समेत पांच थानों की पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
TagsMPहत्यासनसनीMPmurdersensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





