छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ JOB: ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन हो रहे

jantaserishta.com
2 March 2025 10:42 AM IST
छत्तीसगढ़ JOB: ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन हो रहे
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की अखिल भारतीय स्तर पर कुल 21 हजार 413 पदों पर शेडयूल जनवरी 2025 के तहत ऑन लाइन भर्ती के सम्बन्ध में विभाग की वेब साईट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गयी है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में डाक/आरएमएस संभाग रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, आरपी के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 637 रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन डाक विभाग के वेबसाइट के माध्यम से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी जैसे कि रिक्त पद, स्थान, समयबद्ध निरंतरता भत्ता, आयु, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, अंतिम तिथि एव अन्य नियम एवं शर्तें आदि डाक विभाग की वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनपोस्टजीडीएसऑनलाईन डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story