मध्य प्रदेश

MP News: पड़ोसी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने से फैली सनसनी

Sarita
12 March 2025 10:52 AM IST
MP News: पड़ोसी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने से फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोना के शक में एक महिला ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी. आरोपी ने धारदार हथियार से काटकर महिला की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. मझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मझौली थाना क्षेत्र के सरैहा गांव में घर से दूर जंगल किनारे एक महिला का शव मिला|
आरोपी पड़ोसी महिला ने उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल किनारे छोड़कर फरार हो गई. फिलहाल शुरुआती जांच के बाद मझौली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पूरी घटना में पुलिस का कहना है कि आपसी कलह के चलते हत्या हुई है. जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी|
Next Story