- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: रेलवे ट्रैक...
मध्य प्रदेश
MP News: रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी
Sarita
5 April 2025 11:35 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास खर्रोही मौजा के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। इलेक्ट्रिक रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसका सिर धड़ से अलग था। यह दृश्य देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई। प्रारंभिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक आसपास के इलाके का नहीं बल्कि किसी दूसरे इलाके का रहने वाला हो सकता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
TagsMPरेलवे ट्रैकयुवकशवसनसनीMPrailway trackyouthbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





