- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगल में...
मध्य प्रदेश
MP News: जंगल में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
5 March 2025 7:20 AM IST

x
MP News: उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोबराताल जंगल में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान गाता गांव निवासी 65 वर्षीय सिबू बैगा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सिबू बैगा सोमवार को अपनी बेटी की ससुराल जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को चरवाहों ने जंगल में सिबू का शव देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद मामले की खबर पुलिस तक पहुंची. सूचना मिलने पर मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिबू बैगा के बेटे ने बताया कि उनके पिता बिना किसी दुश्मनी के सादा जीवन जी रहे थे, ऐसे में यह घटना पूरे परिवार के लिए सदमा पहुंचाने वाली है।
थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। आपको बता दें कि उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक शव मिला था। हालांकि पुलिस अब दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है।
TagsMPवृद्धशवसनसनीजांचपुलिस MPold manbodysensationinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





