मध्य प्रदेश

MP News: सिंध नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Sarita
23 April 2025 10:54 AM IST
MP News: सिंध नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
x
MP News : शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के सांगेश्वर गांव में बहने वाली सिंध नदी से मंगलवार को 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान गोलू दांगी के रूप में हुई है। युवक सांगेश्वर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सोमवार शाम को अपने घर से अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बड़े भाई को बाजार में खाना देने जा रहा था, लेकिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।
देर रात तक उसका मोबाइल भी बंद मिला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। युवक की तलाश करते हुए पुलिस सिंध नदी के किनारे पहुंची तो वहां जूते और मोबाइल मिले। इसके बाद पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीईआरएफ की टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। उसके हाथ और दोनों पैर तार से बंधे हुए थे। पूरा दृश्य देखकर साफ लग रहा था कि युवक की हत्या कर शव को सिंध नदी में फेंका गया है।
गुमशुदगी का यह मामला हत्या के रूप में सामने आया। अब पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बारीकी से जांच कर रही है। इस पूरे मामले में रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के हाथ-पैर बंधे मिले हैं, लेकिन शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवा रही है, ताकि पता चल सके कि मृतक के पास आखिरी कॉल किसकी आई थी।
Next Story