मध्य प्रदेश

MP News : स्कूल बस ने आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी, डॉक्टर युवती की मौत

Sarita
13 May 2025 9:49 AM IST
MP News : स्कूल बस ने आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी, डॉक्टर युवती की मौत
x
MP News: राजधानी के रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा चौराहे की ओर उतर रही एक निजी स्कूल बस के सोमवार को अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने एक कार और पांच से अधिक दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस की फिटनेस और पीयूसी खत्म हो चुकी थी, फिर भी यह सड़क पर दौड़ रही थी।बस के चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
टी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने आगे जा रहे दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बीएएमएस डॉक्टर आयशा खान (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक बस चालक भी फरार हो गया था।
बताया जा रहा है कि स्कूल बस शादी समारोह के लिए बाहर भेजी गई थी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।टीटी नगर थाने की टीआई सुधीर अरजरिया के अनुसार एक डॉ. आयशा खान मुल्ला कॉलोनी की रहने वाली थी। वह जेपी हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। हादसे के वक्त वह अस्पताल से घर लौट रही थी
Next Story