मध्य प्रदेश

MP News: पिकनिक पर जा रही छात्रों से भरी स्कूल बस पुल से गिरी, 28 छात्र घायल

Sarita
15 Dec 2025 6:54 AM IST
MP News: पिकनिक पर जा रही छात्रों से भरी स्कूल बस पुल से गिरी, 28 छात्र घायल
x
MP News:ज़िले के नटेरन थाना इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांची पिकनिक पर जा रही छात्रों से भरी एक स्कूल बस सगड़ नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई, जिससे 28 छात्र घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।जोहड़ गांव के पास एक संकरे पुल पर सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में बस बेकाबू हो गई और करीब 12 फीट नीचे नदी में जा गिरी। अच्छी बात यह रही कि जिस जगह बस गिरी, वहां नदी में पानी नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बहादुरपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की यह बस सुबह 8 बजे सांची के लिए निकली थी। बस में 45 छात्र, 3 टीचर और एक चपरासी सवार थे। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और नटेरन पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
कई घायल बच्चों को गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को विदिशा ज़िला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। बस में मौजूद टीचर अशोक ठाकुर ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ बस की दोबारा जांच की गई कि कोई बच्चा अंदर न रह जाए। सभी छात्र सुरक्षित हैं।
Next Story