मध्य प्रदेश

MP News: रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर किया हमला

Sarita
22 March 2025 8:24 AM IST
MP News: रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर किया हमला
x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में वन विभाग की गेम रेंज अंबाह की टीम ने बरेह गांव के पास चंबल रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है. जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर वन विभाग की टीम अंबाह के लिए रवाना हो गई. रास्ते में अचानक चार बाइक पर सवार होकर 9 लोग आए और सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर को रुकवा लिया और हमला कर दिया. वन विभाग की टीम ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है. मिली जानकारी के अनुसार गेम रेंज अंबाह के रेंज ऑफिसर वीर कुमार अपनी टीम के साथ मुरैना गए थे, जब टीम अंबाह लौट रही थी, इसी बीच बरेह गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल रेत का परिवहन करते हुए दिखाई दी|
वन विभाग की टीम ने उन्हें रोका तो चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया. इसी बीच ट्रॉली अचानक पलट गई. जिस पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जिसके बाद उसे अंबाह लाया जा रहा था. ट्रैक्टर रुकते ही माफिया ने हमला कर दिया। रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में गेम रेंज अधिकारी वीर कुमार ने अंबाह थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने आरोपियों की पहचान कर लूट का मामला दर्ज करने और ट्रैक्टर जब्त करने की बात कही है।
Next Story