- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बारिश आफत...

x
MP News: जिले में बारिश एक बार फिर आफत बन गई है। खासकर कोलारस, बदरवास में हालात फिर से खराब हैं। यह इलाका पिछली बाढ़ की मुसीबत से अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक बार फिर बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में पानी भर गया है। एक युवक पानी में बह गया, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम अभी भी उसे ढूंढने में जुटी है। इसके अलावा ट्रैक्टर भी पानी में डूब गए। शनिवार को कुछ स्कूलों में पानी भर जाने के बाद उन्हें बंद करना पड़ा। शहर में भी हालात कुछ खास बेहतर नहीं हैं, निचली बस्तियों में पानी भर गया है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही है।रात में घरों में पानी भर गया, लोग रात भर बाल्टियों और बर्तनों से घर से पानी निकालने में जुटे रहे। पूरी रात बिना नींद के गुजरी, क्योंकि लोगों को डर था कि अगर और बारिश हुई तो उनका सामान भी बर्बाद हो सकता है।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने रात में ही मोर्चा संभाल लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और नदी-नालों के जलस्तर पर नज़र रखी जा रही है। ताकि हालात बिगड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा सके। लालपुर गाँव, जहाँ कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि बाँटी थी, वहाँ फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। लगड़ा गाँव में भी यही हाल है। यहाँ जेल रोड, रॉय रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास पानी जमा हो गया।
TagsMPबारिशघरोंजलभरावMPRainHousesWaterlogging जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





