- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: अवैध हथियार...
मध्य प्रदेश
Mp News: अवैध हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार
Sarita
29 Jan 2026 9:08 AM IST

x
Mp News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के करैरा पुलिस ने हथियार बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। एक गांव में यह हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जिसमें अवैध हथियार बनाए जाते थे। शिवपुरी के लोकल व्यक्ति ने यूपी के एक व्यक्ति को बुलाकर के यहां पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री खोली थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई करते हुए इनके कब्जे से 12 बोर और 315 बोर के 7 अवैध हथियार व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी कीमत दो लाख रुपए बताई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया। एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि 27 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पपरेडू गांव में सुखदेव रावत अपनी टपरिया में अवैध हथियार बनवा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख सुखदेव रावत ने भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पूछताछ में मुख्य आरोपी सुखदेव ने बताया कि उसने परशुराम झा को हथियार बनाने के लिए ही बुलाया था। क्योंकि वह हथियार बनाने में माहिर है। दोनों ने मिलकर करैरा और शिवपुरी जिले में हथियार सप्लाई करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह काम शुरू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
TagsMpहथियार फैक्ट्रीपुलिसदबिशदोगिरफ्तारMParms factorypoliceraidtwoarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





