मध्य प्रदेश

MP News: कार में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हंगामा मचाने वाले को पुलिस ने पकड़ा कार जब्त कर जुर्माना लगाया

Sarita
5 March 2025 10:08 AM IST
MP News: भोपाल की सड़कों पर रात के समय बाइक और कार से स्टंट करने वाले युवकों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने रात में विशेष गश्त शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कल देर रात अटल पथ पर गश्त के दौरान एक पीले रंग की कार को उसका चालक जवाहर चौक से प्लेटिनम प्लाजा की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कार को रुकवाया। कार में एक महिला भी बैठी थी, जिसने कार रोकने पर आपत्ति जताई और पुलिस पर अपना प्रभाव दिखाया।
जिसके बाद टीटी नगर थाना स्टाफ ने थाने से महिला पुलिस कर्मी को बुलाकर रेसिंग कार को जब्त कर लिया, जो अपने मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण काफी शोर मचा रही थी, जिससे राहगीरों और आम लोगों में डर पैदा हो रहा था। उसे हिरासत में लेकर जब चेक किया गया तो होंडा कार का चालक मोहसिन खान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को मौके से कार में भेजा और कार की जांच की।
इस दौरान कार में मॉडिफाइड साइलेंसर, चारों शीशों पर काली फिल्म, नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने, बिना अनुमति के कार का मूल स्वरूप व मूल लाल रंग बदलने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में चालक मोहसिन खान व वाहन के पंजीकृत स्वामी अनस खान के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार को जब्त कर लिया गया।
Next Story