- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगल में लगी...

x
MP News: उमरिया जिला जेल के पास वन परिक्षेत्र के डिपो कस्तगर क्षेत्र में करीब 50 एकड़ में फैली भीषण आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जंगल की झाड़ियों और सूखे पत्तों में अचानक उठी आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि राहगीर दंग रह गए। चिंगारियां कब और कैसे लगीं, इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है, लेकिन यह सवाल जरूर उठता है कि इतनी बड़ी घटना के संकेत आला अधिकारियों और कर्मचारियों को क्यों नहीं दिखे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नियमित गश्त की जाती है, लेकिन वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही।
दीवारों पर जागते रहो जैसे नारे जरूर लिखे गए, लेकिन हकीकत में कोई गतिविधि नहीं दिखी। जंगल के बीचों-बीच आग ने भयानक रूप ले लिया था और अगर समय रहते किसी राहगीर की नजर इस पर नहीं पड़ती तो शायद पूरा शहर इसकी चपेट में आ सकता था। आग की सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की कार्रवाई में देरी देखने को मिली। हैरानी की बात यह है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 400 से ज्यादा वन कर्मचारी तैनात हैं, फिर भी आग पर काबू पाने के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई गई। आग पर काबू पाने के प्रयास तो हुए, लेकिन वह नाकाफी साबित हुए।
यह लापरवाही वन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। स्थानीय लोग और राहगीर डरे हुए हैं। उनका कहना है कि आग से निकल रही लपटें बारूद की तरह जल रही थीं, जिससे आसपास की वन संपदा, पशु-पक्षी और संभवत: मानव बस्तियों को भी खतरा पैदा हो गया। इस आग ने न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता को भी उजागर किया है।
TagsMPजंगलआगहड़कंपMPforestfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





