मध्य प्रदेश

MP News: धमाके से दहशत, मकान की छत टूटी

Sarita
10 May 2025 8:19 AM IST
MP News: धमाके से दहशत, मकान की छत टूटी
x
MP News: मुरैना जिले के जौरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक खाली मकान में रखे पटाखों में विस्फोट होने से मकान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नितिन बघेल ने बताया कि पटाखे फूटने से यहां से 22 किलोमीटर दूर घनी आबादी वाले इस्लामपुरा इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए।
मकान सड़क के उस पार रहने वाले मुन्ना खान का था। अधिकारी ने बताया कि पटाखे फूटने के बाद मकान में आग लग गई और आंशिक रूप से ढह गया। बघेल ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हो सकता है कि तेज गर्मी के कारण पटाखे फूटे हों, हालांकि पुलिस सही कारण की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि मकान मालिक ने पटाखे रखने की अनुमति ली थी या नहीं। कुछ स्थानीय निवासियों ने संवाददाताओं को बताया कि मकान की छत पर पटाखे रखे हुए थे।
Next Story