मध्य प्रदेश

MP News: दर्दनाक हादसा,ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की गर्दन धड़ से अलग

Sarita
19 April 2025 10:54 AM IST
MP News: दर्दनाक हादसा,ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की गर्दन धड़ से अलग
x

MP News: अमरवाड़ा विधानसभा के भुमका घाटी में शुक्रवार रात भयावह दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक युवक बोरवेल मशीन से सामान निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा रहा लेकिन उसकी पहचान करने वाला कोई नहीं मिला। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। सड़क किनारे खराब बोरवेल मशीन खड़ी थी। युवक मशीन के पास खड़ा था।

तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने मशीन में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की गर्दन अलग होकर दूर जा गिरी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। अंधेरे में किसी को कुछ पता नहीं चला। सुबह राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story