मध्य प्रदेश

MP News: दर्दनाक हादसा... निगम के डंपर ने दंपत्ति को रौंदा, चालक फरार

Sarita
22 April 2025 6:17 AM IST
MP News: दर्दनाक हादसा... निगम के डंपर ने दंपत्ति को रौंदा, चालक फरार
x
MP News: इंदौर के जिंसी चौराहे पर तेज रफ्तार निगम के डंपर ने एक्टिवा सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दंपत्ति एक्टिवा समेत डंपर के पहिए में फंस गए। 100 से ज्यादा लोगों ने डंपर को उठाकर दोनों को उसके पहिए के नीचे से निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि यह चौराहा पिछले कुछ समय से गंभीर बना हुआ है। इन ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बनाकर सड़क पर कब्जा कर रखा है।
Next Story