मध्य प्रदेश

MP News: मां-बेटी के शव मिले, धारदार हथियार से की गई हत्या

Sarita
22 April 2025 6:30 AM IST
MP News: मां-बेटी के शव मिले, धारदार हथियार से की गई हत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शहर के पीली खंती कॉलोनी में मां और बेटी की लाश मिली है. पुलिस ने बताया कि दोनों की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है. बेटी का शव बाहर गली में और मां का शव आंगन में मिला. दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस ने कहा है कि शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा|
पुलिस के मुताबिक मां का नाम पूजा मौर्य और बेटी का नाम पल्लवी मौर्य है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है, लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलने पर नर्मदापुरम एसपी गुरकरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस और एफएसएल के अधिकारी घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं. हालांकि इस हत्याकांड में हत्या किसने और क्यों की,पुलिस अभी कुछ नहीं बता पा रही है. मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है
रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय पूजा मौर्य अपनी बेटी पल्लवी के साथ पीली खंती में किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक का नाम जिंतेंद्र जरिया बताया जा रहा है, पुलिस जिंतेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी गुरकरन ने बताया कि रविवार शाम करीब 5-6 बजे सूचना मिली कि पीली खंती में 2 शव मिले हैं। मौके पर जांच करने पर पता चला कि दोनों मां-बेटी हैं। मां का नाम पूजा मौर्य और बेटी का नाम पल्लवी मौर्य है। पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हमें काफी साक्ष्य भी मिले हैं। हम जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। अभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।
Next Story