- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP NEWS: प्रेमी के घर...
मध्य प्रदेश
MP NEWS: प्रेमी के घर मिला लापता युवती का शव, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Sarita
14 Feb 2026 7:14 AM IST

x
MP NEWS: जिले में पिछले दो दिन से लापता एमबीए की 24 वर्षीय छात्रा का शव उसके प्रेमी के घर पर निर्वस्त्र हालत में मिला है। पुलिस ने संदेह जताया है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसकी बेटी से धन ऐंठने को कोशिश की। आखिरकार उसे यातनाएं देकर जान से मार दिया।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि द्वारकापुरी में लोगों ने एक बंद घर से बदबू आने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि युवती शहर के एक निजी महाविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। युवती का शव उसके सहपाठी व कथित प्रेमी के किराये के घर में मिला।
डीसीपी लालचंदानी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की मौत दो दिन पहले हो चुकी है और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि पोस्टमार्टम के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। डीसीपी ने बताया कि युवती पिछले दो दिन से लापता थी और उसके परिजन ने पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लालचंदानी ने बताया कि युवती का कथित प्रेमी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, ''हमें संदेह है कि प्रेम संबंधों में किसी खटास के चलते युवती की हत्या की गई।''
इस बीच, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जन्मदिन समारोह में शामिल होने की बात कहकर 11 फरवरी को घर से रवाना हुई थी। उन्होंने कहा, ''मैंने बेटी के मोजों से उसके शव की पहचान की।" पिता ने आरोप लगाया कि मूल रूप से मंदसौर के रहने वाले सहपाठी युवक ने यातनाएं देकर उनकी बेटी की हत्या की। उन्होंने कहा कि युवक आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर उनकी बेटी को धमकाकर उससे धन ऐंठने की कोशिश कर रहा था और उसने ये तस्वीरें उसकी बेटी के महाविद्यालय के वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दी थीं।
TagsMPप्रेमीघरयुवतीशवloverhomegirlbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





