मध्य प्रदेश

MP News: क्रेशर परिसर में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत

Sarita
26 May 2025 6:53 AM IST
MP News:  क्रेशर परिसर में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत
x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुरानी रंजिश और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से बदमाशों ने शनिवार शाम डबरा के बिलौआ क्षेत्र में स्थित क्रशर यूनियन अध्यक्ष के क्रशर परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. बदमाशों ने क्रशर परिसर में मौजूद ऑफिस पर 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की, साथ ही मौके पर खड़ी अकाउंटेंट की कार में भी तोड़फोड़ की. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना बिलौआ क्षेत्र के देवशक्ति स्टोन क्रशर की है, जिसके मालिक क्रशर यूनियन अध्यक्ष डिंपी कंसाना हैं|
शनिवार शाम करीब 4:45 बजे चिरपुरा गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर का बेटा राजा उर्फ ​​युवराज गुर्जर, संतोष गुर्जर और उसके अन्य साथी स्कॉर्पियो और बाइक से क्रशर पर पहुंचे. क्रशर परिसर में घुसते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उन्होंने 15 से अधिक गोलियां चलाईं और वहां खड़ी अकाउंटेंट की कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से 12 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story