- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ट्रेन की...

x
MP News: गुना में एक दिल दहला देने वाली घटना में रेलवे ट्रैक पार करते समय स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच नागदा कॉलोनी नई बस्ती कुशमौदा क्षेत्र के पास रेलवे लाइन पर हुई। मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र भूरा परिहार के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का रहने वाला था।
सिर में गंभीर चोट लगने से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मृतक के परिजन करीब एक से दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर रोते रहे। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Next Story





