- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नकाबपोश...
मध्य प्रदेश
MP News: नकाबपोश बदमाशों ने ढाबा संचालक पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
6 March 2025 10:50 AM IST

x
MP News: छतरपुर के ओरछा थाना क्षेत्र के धमोरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात करीब 9 बजे आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर लाठी, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना से पहले आठों आरोपी ढाबे में घुसे थे,घायल ढाबा संचालक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, कैड़ी गांव निवासी विष्णु (21) पुत्र मुत्तू कुशवाह धमोरा के पास हाईवे पर ढाबा संचालित करता है|
बताया जा रहा है कि धमोरा गांव के राजू यादव ने विष्णु के बड़े भाई अजय कुशवाह को जुआ खेलने के लिए 50 हजार रुपये उधार दिए थे. परिजनों ने जमीन बेचकर यह रकम लौटा दी, लेकिन अब ब्याज के तौर पर 10 लाख रुपये मांगे जा रहे थे. रुपये न देने पर विष्णु को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इस संबंध में उन्होंने दो बार ओरछा थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने राजू यादव को बुलाकर उसकी काउंसलिंग की|
मंगलवार की रात जब विष्णु अपने ढाबे पर था, तभी राजू यादव समेत सात नकाबपोश बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। ओरछा थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsMPबदमाशोंढाबासंचालकहमलाजांचपुलिस MPmiscreantsDhabaoperatorattackinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





