मध्य प्रदेश

MP News: नहर धंसने से बड़ा हादसा मिट्टी में दबे एक मजदूर की मौत

Sarita
31 Jan 2025 9:40 AM IST
MP News: नहर धंसने से बड़ा हादसा मिट्टी में दबे एक मजदूर की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर से एक दुखद खबर आई है, जिले के रामनगर में बहुती नहर निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से 4 मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मरने वाला गांव का चरवाहा है, वह बकरियां चराने आया था. जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक गंभीर रूप से घायल को रीवा रेफर किया गया है|
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर रामनगर विकासखंड के नौगांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. करीब 9 बजे एक व्यक्ति का शव और 3 घायलों को बाहर निकाला गया. मृतकों के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. हादसे में नौगांव नंबर 4 निवासी बैजनाथ यादव (55) की मौत हो गई. इधर, घटना के बाद ठेकेदार के लोग मौके से फरार हो गए.
Next Story