भारत

जिस्म की मंडी बन गया होटल: तीन दलाल गिरफ्तार, वाट्सएप पर ग्राहकों से सौदेबाजी

jantaserishta.com
31 Jan 2025 9:16 AM IST
जिस्म की मंडी बन गया होटल: तीन दलाल गिरफ्तार, वाट्सएप पर ग्राहकों से सौदेबाजी
x

सांकेतिक तस्वीर

होटलों के ​खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
गोरखपुर: गोरखपुर जिले के पांच और होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। व्हाट्सएप पर फोटो दिखाने के साथ ही रेट तय करने के बाद लड़कियों को इन होटलों में पहुंचाया जाता था। इस काम में संलिप्त होटल में काम करने वाले तीन दलालों को रामगढ़ताल पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के बाद देह व्यापार में लिप्त तीनों आरोपियों का नाम सामने आया था। इनसे पूछताछ और व्हाट्सएप चैट से देह व्यापार की बात खुलकर सामने आई है। पुलिस ने पांचों होटलों के ​खिलाफ भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान राजन उर्फ वसीम अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम उमरी अहरा थाना मुण्डेरवा बस्ती, विमल विश्वकर्मा पुत्र गुड्डू विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा निवासी बरवा सरसण्ड थाना बघौली हरदोई के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक जिन पांच होटलों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें चार गीडा और एक मोहद्दीपुर इलाके में हैं। शाहपुर ​स्थित हुक्का बार के अंदर तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जांच पड़ताल शुरू की तो देहव्यापार के धंधे का राज खुलने लगा।
रामगढ़ताल पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के मोबाइल में 70 से अ​धिक लड़कियों की फोटो मिली है। साथ ही कई चैट मिले हैं। एक चैट में आरोपी ने तीन लड़कियों की फोटो भेजकर अलग-अलग रेट भी भेजा है। तय होने पर लड़की को गीडा इलाके के एक होटल में भेजने की बात हुई है। इसी तरह कई लोगों से बातचीत का चैट मिला है। इस आधार पर देह व्यापार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश चल रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह शहर के अलावा कई जिले में सक्रिय था। इस गिरोह से जुड़े अन्य जिलों के और भी लोगों के नाम सामने आए हैं। बहुत जल्द उनसे भी पूछताछ हो सकती है।
एसपी सिटी अ​भिनव त्यागी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद देह व्यापार के धंधे में लड़कियों को धकेलने वाले इस गिरोह पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरोह में अभी और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। गुरुवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story