मध्य प्रदेश

MP News: ट्रैफिक सिग्नल में घुसी लग्जरी बस, मची चीख-पुकार

Sarita
29 Dec 2025 6:22 AM IST
MP News: ट्रैफिक सिग्नल में घुसी लग्जरी बस, मची चीख-पुकार
x
MP News: इंदौर के रसोमा चौराहे पर रविवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। अशोक ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस (MP 14 ZF 9954) उदयपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। बस चालक प्रतापसिंह चौहान ने बताया कि बीआरटीएस (BRTS) की रेलिंग टूटी होने के कारण उसे रास्ते का सही अंदाजा नहीं लगा और गफलत में बस बीच में लगे ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे।
Next Story