- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जोरदार धमाका...

x
MP News: नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए C21 मॉल के पीछे स्थित एक अवैध तीन मंजिला इमारत को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया. निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में विस्फोटक विशेषज्ञ शरद सरवटे की निगरानी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया|
यह निर्माण क्रमांक 22 के अंतर्गत आता है और यह पूरी तरह से अवैध था. इस इमारत की निर्माण अनुमति वर्ष 2024 में समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद भवन मालिक ने नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी रखा. नगर निगम ने इससे पहले कल भी इस इमारत के कुछ हिस्सों को गिराने की कार्रवाई की थी, लेकिन चूंकि यह इमारत नाले के किनारे स्थित थी, इसलिए मशीनों और कर्मचारियों की मदद से इसे पूरी तरह से गिराना काफी मुश्किल हो रहा था|
ऐसे में नगर निगम ने इसे ब्लास्ट कर गिराने का फैसला किया. इस कार्रवाई को अवैध निर्माण पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. नगर निगम के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अवैध निर्माणों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. नगर निगम ने कई वर्षों के बाद किसी अवैध निर्माण को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया है, जिसके बाद यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
TagsMPधमाकाढहइमारत MPexplosioncollapsebuildingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





