मध्य प्रदेश

MP News: महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई दर्दनाक मौत

Sarita
3 July 2025 2:34 PM IST
MP News: महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र के सेवर गुलाई गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला खेत में काम कर रही थी।
तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story