मध्य प्रदेश

MP News: तेंदुए ने 9 साल के मासूम को बनाया शिकार, मौत

Sarita
26 Feb 2025 7:08 AM IST
MP News: तेंदुए ने 9 साल के मासूम को बनाया शिकार, मौत
x
MP News: सिंगरौली जिले में जंगल में मां के साथ लकड़ियां बीनने गई 9 साल की मासूम बच्ची तेंदुए का शिकार हो गई. घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. घायल बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. वनमंडल सिंगरौली के वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के बेलगांव निवासी आरती अपनी 9 साल की बेटी के साथ लकड़ियां बीनने जंगल गई थी. वह अपनी बेटी से कुछ दूरी पर लकड़ियां बीन रही थी. इसी बीच बेटी को अकेला देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया|
हालांकि बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां आरती वहां पहुंची और चिल्लाई तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया| आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए. लेकिन घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है. बताया जा रहा है कि वन विभाग ने बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. लेकिन जिले का वन विभाग ग्रामीणों को इस तरह जंगली जानवरों का शिकार बनने से बचाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है|
Next Story