मध्य प्रदेश

MP News: पानी की तलाश में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ

Sarita
15 Jun 2025 10:53 AM IST
MP News: पानी की तलाश में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ
x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पगरा गांव में शनिवार को एक तेंदुआ सूखे कुएं में गिर गया. यह घटना इटौर की है. राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. वन विभाग की टीम को इसकी सूचना तुरंत दी गई.
लेकिन वन विभाग की टीम काफी देरी से पहुंची और वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ गर्मी में पानी की तलाश में आया होगा और सूखे कुएं में गिर गया.वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कुएं से दूर जाने को भी कहा है|
Next Story