- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महाकुंभ से...
मध्य प्रदेश
MP News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार टैंकर से टकराई, घायलों को JCB की मदद से निकाला गया
Sarita
30 Jan 2025 7:11 AM IST

x
MP News: प्रयागराज महाकुंभ से हैदराबाद जा रही इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कटनी जिले के कुठला में यह कार एक तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक समेत कार में सवार तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। मौके पर पहुंचे यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि कार में सवार सभी घायल हैदराबाद के रहने वाले हैं जो प्रयागराज से इनोवा कार में सवार होकर हैदराबाद लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर मैहर की ओर जा रहे टैंकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घटना में इनोवा में सवार चार लोग नागरानी, शारदा, प्रवीणा और कार सवार मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कार में फंसे चालक आरिफ खान को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
TagsMPमहाकुंभलौटश्रद्धालुओंकारटैंकरटकराईMPMaha Kumbhdevotees returningcartankercollidedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





