छत्तीसगढ़

दुखी आत्मा पार्टी, निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया गठन

Nil dhankar
30 Jan 2025 7:04 AM IST
दुखी आत्मा पार्टी, निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया गठन
x

बेमेतरा। जिले के नगर पंचायत देवकर में भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टियों ने अपना नामांकन के बाद नगर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर में रैली निकाली। जिसके बाद भाजपा ने अपना कार्यालय का भी शुभारंभ किया। खास बात तो ये है कि देवकर में एक नई पार्टी का गठन किया गया।

भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों ने अध्यक्ष सहित पार्षद के लिए टिकट मांगे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने पर निराश होना पड़ा। दोनों पार्टी ने इनमें से किसी को टिकट नहीं दिया। जिससे नाराज होकर आनन-फानन में इन सभी लोगों ने एक नई पार्टी का गठन कर नया नाम दिया।

आपको बता दे कि नामांकन के ही दिन आनन-फानन में एक बड़ा धमाका हुआ और अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों का चयन कर नामांकन भरा गया और मैदान पर उतरे। बता दें कि नाराज होकर इन सभी लोगों ने अपनी पार्टी का नाम दुखी आत्मा पार्टी “DAP” रखा उसी के बैनर तले सभी लोग मैदान पर उतरे रहे हैं और लोगों के बीच बाजे गाजे के साथ नगर में रैली निकाल कर आशीर्वाद सहित वोट मांगा है।

Next Story