मध्य प्रदेश

MP News: आकाशीय बिजली गिरने से पति, पत्नी और बेटे की मौत

Sarita
30 May 2025 8:35 AM IST
MP News: आकाशीय बिजली गिरने से पति, पत्नी और बेटे की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, तीनों एक साथ खेत के पास थे. अचानक उन पर बिजली गिर गई. मृतकों की पहचान ज्योति वासुदेवा पत्नी आशीष वासुदेवा और उनके बेटे किशन उम्र 8 साल के रूप में हुई है. प्रेमलाल वासुदेवा और नैना भी बिजली गिरने से झुलस गए|
संयुक्त क्षेत्रीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया को यहां से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. यह घटना गुरुवार दोपहर 12:00 बजे की है. सिमरिया गांव में अचानक मौसम बदल गया, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है|
Next Story