- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शिकार से...

x
MP News: दमोह वन विभाग के सर्किल घाट पिपरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मड़िया गांव के जंगल में रविवार रात दो लोग जंगली सूअर का शिकार करने आए थे. वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ के बाद सोमवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. आरोपियों के पास से 12 बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और शिकार करने वाला जाल मिला है. दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि मड़िया गांव के जंगल में दो शिकारी घुसे हैं|
यह क्षेत्र सर्किल घाट पिपरिया के अंतर्गत आता है. उन्होंने तुरंत घाट पिपरिया के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद रावत को इसकी सूचना दी. वन विभाग की टीम ने जंगल की घेराबंदी कर दोनों शिकारियों को पकड़ लिया. पकड़े गए लोगों की पहचान मड़िया गांव के सुदामा रायकवार और नोहटा के प्रवीण नायक के रूप में हुई है. ये लोग जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में आए थे, लेकिन शिकार से पहले ही पकड़े गए. इनके पास से 312 बोर की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, कुल्हाड़ी और शिकार में इस्तेमाल किया जाने वाला जाल बरामद किया गया है|
आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि वे जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। लेकिन शिकार करने से पहले ही वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सोमवार शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रेंजर ने बताया कि इन शिकारियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, शायद वे पहली बार शिकार करने आए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि घाट पिपरिया का जंगल जिले का सबसे बड़ा जंगल है। यहां से दमोह-कटनी स्टेट हाईवे गुजरता है और इस जंगल में बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ हैं। यहां जंगली सूअर भी काफी हैं और पहले भी कई बार यहां शिकारी पकड़े जा चुके हैं।
TagsMPशिकारीगिरफ्तारMPhunterarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





