- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मल्टी और धागा...
मध्य प्रदेश
MP News: मल्टी और धागा कारखाना में भीषण आग, पांच सिलेंडर फटे
Sarita
10 April 2025 9:17 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक मल्टी और धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगते ही एक के बाद एक पांच सिलेंडर फट गए. आग बुझाते वक्त दो दमकलकर्मी घायल हो गए. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस आग से सामान को नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि आग की चपेट में आने से किसी की मौत नहीं हुई. दरअसल, घटना शहर के जनकगंज इलाके के खासकी बाजार की है, जहां एक मल्टी और धागा फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई|
इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग तेजी से भड़क गई. आग की सूचना मिलते ही नगर निगम, एयरफोर्स और पुलिस की दमकल मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी योगेंद्र, पुरुषोत्तम घायल हो गए. बताया जाता है कि आग लगने के बाद वहां रखे पांच सिलेंडर फट गए. सिलेंडर फटते ही आग और भड़क गई. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
TagsMPकारखानाआगसिलेंडरफटेMPfactoryfirecylinderburst MPburst जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





