मध्य प्रदेश

MP News: जेपी मार्केट में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

Sarita
20 April 2025 9:21 AM IST
MP News: जेपी मार्केट में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
x
MP News: सीहोर जिले के भैरूदा में आग लगने से चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। भैरूदा का जेपी मार्केट शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। आग लगने से अन्य दुकानों के भी आग की चपेट में आने का डर बना हुआ था। आग काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए भैरूदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज, खांतेगांव, इछावर, सीहोर की दमकलें पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में नुकसान लाखों में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भैरूदा नगर के जेपी मार्केट में एक साथ कई दुकानें बनी हुई हैं।
यह शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब नौ बजे जेपी मार्केट में तहसील गेट स्थित सुपर बूट हाउस की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आग की चपेट में च्वाइस कलेक्शन, लोया जनरल स्टोर, नीलम बैंगल्स की दुकान भी आ गई। आग लगने से दुकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। च्वाइस कलेक्शन की बूट हाउस की तरफ तीन मंजिला दुकान है। च्वाइस कलेक्शन की पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि च्वाइस
कलेक्शन
की बिल्डिंग सामान से भरी थी और आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा आग आसपास की दुकानों तक भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जेपी मार्केट में लगभग हर तरह की दुकानें हैं और यह शहर का मुख्य व्यस्ततम बाजार है। शादी-ब्याह के सीजन में यहां हर दिन काफी कारोबार होता है। यहां पर किराना, कपड़ा, ज्वेलरी, रेडीमेड, बर्तन, जनरल स्टोर समेत अन्य दुकानें संचालित होती हैं। आग लगने से अन्य व्यापारियों में दहशत फैल गई और व्यापारियों ने रात में ही दुकानें खाली करानी शुरू कर दी। आग बुझाने में दमकल की गाड़ियों के साथ कई टैंकर भी लगे रहे। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि नगर में दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग की सूचना मिलने पर रेहटी थाना प्रभारी और गोपालपुर थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ भैरूंदा पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी रही। भीषण आग से चार घंटे तक भैरूंदा दहशत में रहा भीषण आग से भैरूंदा चार घंटे से अधिक समय तक दहशत में रहा।
आग बुझाने के लिए भैरूंदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज, खांतेगांव, इछावर, सीहोर की दमकलें पहुंची, लेकिन बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग की सूचना मिलने पर नगर पंचायत की दो दमकलें, पानी के टैंकर और रेहटी की दमकल पहुंची। इस दौरान नगर पंचायत की एक दमकल खराब हो गई। जिससे कुछ देर तक आग बुझाने का काम समय पर नहीं हो सका। इससे आग और फैल गई। भीषण आग की घटना से करीब 4 घंटे तक भैरूंदा दहशत में रहा।
Next Story