मध्य प्रदेश

MP News:पटाखे से लगी भीषण आग, पूरा मकान जलकर खाक

Sarita
21 Oct 2025 9:41 AM IST
MP News:पटाखे से लगी भीषण आग, पूरा मकान जलकर खाक
x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच शहर के मोची मोहल्ला स्थित एक घर में दिवाली के दिन सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण लापरवाही से पटाखा जलाना बताया जा रहा है। पटाखे की चिंगारी घर के अंदर पहुंच गई, जिससे आग भड़क गई।
Next Story