- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भीषण सड़क...
मध्य प्रदेश
MP News: भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Sarita
27 July 2025 7:10 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। कंटेनर बाइक को 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार को नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। शव एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। कंटेनर सागर से नरसिंहपुर जा रहा था।
घाटी में पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित हो गया और बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कंटेनर से टकरा गए। दोनों युवक सागर जिले के रहने वाले हैं, दोनों बाइक से बरमान की ओर जा रहे थे। सुआतला पुलिस का कहना है कि कंटेनर चालक को पकड़ लिया गया है।
TagsMPकंटेनरबाइकटक्करदोमौतMPcontainerbikecollisiontwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





