मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, बस खाई में पलटी, दर्जनों यात्री घायल

Sarita
7 Jun 2025 3:14 AM GMT
MP News: भीषण सड़क हादसा,  बस खाई में पलटी, दर्जनों  यात्री घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक बस अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मऊ से नागपुर जा रही आभा ट्रैवल्स की स्लीपर बस अमरपाटन थाना क्षेत्र के झिन्ना नाला के पास अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में गिरकर पलट गई।
थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बस की लाइट ठीक से नहीं जल रही थी और चालक को बस से नियंत्रण खोना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि जौनपुर के पास बस चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद चालक को बदल दिया गया था। इसके बाद अमरपाटन के पास बस पूरी तरह से असंतुलित होकर खेत में जा गिरी।
घायल दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी की हालत सामान्य है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story