मध्य प्रदेश

MP News: भीषण हादसा, गेहूं की बोरियां गिरी , पल्लेदार की मौत

Sarita
30 April 2025 11:26 AM IST
MP News: भीषण हादसा, गेहूं की बोरियां गिरी  , पल्लेदार की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा के देहात थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल वेयरहाउस (रमेश एंड ब्रदर्स) मंडी गेट नंबर 2 के सामने मंगलवार दोपहर भीषण हादसा हो गया. गेहूं की भारी बोरियों का ढेर अचानक भरभरा कर गिर गया. इसके नीचे दबने से केशव प्रजापति पुत्र रतिराम उम्र 60 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद वेयरहाउस में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को आनन-फानन में डबरा के निजी अस्पताल श्रीजी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है|
घटना की सूचना मिलते ही डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं एसडीएम दिव्यांशु चौधरी भी तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि गोदाम में लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा और गोदाम प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Next Story