मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को रौंदा, चालक फरार

Sarita
6 March 2025 11:24 AM IST
MP News:  तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को रौंदा, चालक फरार
x
MP News: शहर के संजय नगर ग्वालटोली क्षेत्र में रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्री राजा धूलपुरिया को कुचल दिया। करीब 10 से 15 मीटर तक उसे घसीटता ले गया। कार से कुचलने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में राजा के सिर, पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की कार लावारिस हालत में जब्त की है। फिलहाल कार चालक फरार है। वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story