- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भारी बारिश से...

x
MP News: रतलाम जिले में मानसून एक बार फिर पूरे जोर-शोर से सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह से ही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश जारी है, जिससे कई नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच, रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे स्थित ग्राम धामनोद में मलेनी नदी की पुलिया पर दोपहर के समय एक जुगाड़ वाहन चालक ने तेज बहाव के बीच पुल पार करने की कोशिश की। बहते पानी में फंसने के बाद वाहन पुलिया से बह गया, लेकिन गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
दूसरी ओर, पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम नांदलेटा में एक दुखद घटना सामने आई है। कालबेलिया बस्ती से गांव आई 70 वर्षीय गुलाब बाई पत्नी हमीरनाथ लौटते समय तेज बहाव वाले नाले में बह गईं। घटना शाम 5 से 5:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सिसोदिया, पुलिसकर्मी और ग्रामीण लगातार महिला की तलाश कर रहे थे लेकिन शाम सात बजे तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
TagsMPबारिशजनजीवनअस्त-व्यस्तमहिलालापताMPrainlifedisruptedwomanmissing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





