मध्य प्रदेश

MP News: पोते ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाई, जलती चिता में लेट गया दादा , सुबह मिला अधजला शव

Sarita
9 March 2025 7:49 AM IST
MP News: पोते ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाई, जलती चिता में लेट गया दादा , सुबह मिला अधजला शव
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। खास बात यह है कि सभी की मौत अलग-अलग तरीके से हुई। सबसे पहले घर के सबसे बड़े बेटे ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मृतका के दादा उसकी चिता पर जाकर लेट गए और अगली सुबह परिवार को उसका आधा जला हुआ शव मिला। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। मामला सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव का है। यहां पति-पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद मृतक अभय राज यादव के दादा रामअवतार यादव (65 वर्ष) ने शुक्रवार रात जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली।
क्या बोली पुलिस? पुलिस के मुताबिक अभय राज यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। शुक्रवार की रात जब दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी और चिता जल रही थी, तभी रात करीब 9 बजे रामअवतार यादव अचानक चिता की तरफ दौड़ा और खुद को आग में झोंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक रामअवतार यादव के पोते अवधेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया, "मेरे दादाजी मेरे बड़े भाई अभय राज यादव का बहुत सम्मान करते थे और उन्हीं के साथ रहते थे। कोई भी काम होता तो उन्हें पैसे देकर करवा देते थे। कल जब भाई की मौत हुई तो हम सब अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे लेकिन दादाजी ने वहां जाने से मना कर दिया। कहा- मैं यह सब नहीं देखूंगा। लेकिन पता नहीं रात को ऐसा क्या हुआ कि अचानक वह रात में कहीं चले गए, सुबह जब हम सबने देखा तो वह कहीं नहीं मिले। पोते ने बताया, "हम सभी परिवार वालों ने पहले पास के कुएं में देखा, फिर पास के इलाके में जाकर पूछताछ की, जब वह कहीं नहीं मिले तो भाई की चिता के पास गए तो वहां बाबा जी पड़े थे। जलने से उनकी मौत हो चुकी थी।
हमने सुबह 9 बजे थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि रामअवतार यादव अपने पोते और बहू की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। यह त्रासदी उनके लिए असहनीय थी। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सिहोलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। बहरी थाना पुलिस ने भी रामअवतार यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब तीनों मौतों की गहन जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण अब उन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं जो इस हादसे के बाद पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
Next Story