- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जेल से छूटे...
मध्य प्रदेश
MP News: जेल से छूटे गैंगस्टर ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर की थी लूट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Sarita
5 March 2025 9:37 AM IST

x
MP News: दतिया जिले के बरौनी कस्बे में एक मार्च को हुई सनसनीखेज सराफा लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसआईटी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम सोना और साढ़े 10 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।घटना वाले दिन बदमाशों ने सराफा व्यापारी ऋषभ सोनी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पैर में गोली मार दी थी और जेवरात से भरा बैग लूटकर ले गए थे। बैग में 250 ग्राम सोने के जेवरात और 17 किलो चांदी थी।
एसपी दतिया वीरेंद्र मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर आईजी चंबल ने 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जांच में पता चला कि इस लूट की साजिश भोपाल जेल से छूटे कुख्यात अपराधी विक्रम राजा परमार ने रची थी। उसने अपने साथियों से सर्राफा व्यापारी की रेकी करवाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम ठाकुर से 40 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी, कृष्णपाल ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.5 किलो चांदी, नरेंद्र जाटव से 20 ग्राम सोना और 2.517 किलो चांदी, संजू ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.511 किलो चांदी बरामद की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर बाइक भी जब्त की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देगी।
TagsMPगैंगस्टरसर्राफा व्यापारीलूटपुलिसखुलासाMPGangsterBullion traderLootPoliceDisclosureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





